नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /ग्राम ब्रामन गांव खुर्द में भव्य कलश यात्रा और दीप महायज्ञ संपन्न हुआ। जिसमें ग्राम के सैकड़ों महिलाओं ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कल विश्व कल्याण हेतु पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में गायत्री मंत्र की आहुतियां समर्पित की जाएगी। शक्तिपीठ नर्मदापुरम के ट्रस्टी हरिशंकर राय, ओपी गौर, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी सुरेश चंद्र सराठे, युवा प्रकोष्ठ प्रभारी चंद्रमोहन गौर एवं गायत्री शक्तिपीठ इटारसी के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी केके गुप्ता, भैया लाल मालवीय , चंद्रकांत सोनी एवं ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के प्रभाकर राव के द्वारा यह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। आज प्रातः 8:00 से पांच कुंडीय यज्ञ संपन्न कराया गया । जिसमें 30 गुरु दीक्षा संस्कार, 2 पुंसवन संस्कार किए गए। बसंत मलैया और श्रीमति संध्या केशव मांगरोल, अभिलाषा गौर, गांव की महिलाओं एवं समस्त ग्राम वासियों का विशेष सहयोग रहा।

