नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /सुप्रसिद्ध नवगीतकार डॉ. विनोद निगम के आत्मकथा पर आधारित कार्यक्रम ‘किस्सागोई’ नर्मदापुरम् कला जगत के तत्वावधान में बांद्राभान स्थित कौशल्या कुटी में आयोजित किया गया। डॉक्टर निगम ने अपने जीवन के विभिन्न संस्मरण मित्रों, प्रियजनों, सहपाठियों, विद्यार्थियों के समक्ष अत्यंत ही रोचक शैली में अनौपचारिक ढंग से सुनाए। स्वागत-सत्कार के पश्चात् कार्यक्रम के सारस्वत अतिथि पं. भवानी शंकर शर्मा का प्रेरक, सारगर्भित उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने पधारे गिरजाशंकर शर्मा, समाजसेवी राकेश फौजदार, पं. गोपाल प्रसाद खड्डर, पं. गिरिमोहन गुरु, राष्ट्र कवि सुरेश उपाध्याय, तेजेश्वर मिश्र, ओमप्रकाश शर्मा, जगदीश वाजपेई, बाबूलाल कदम, कमलेश सक्सेना, प्रदीप दुबे दीप, शास्त्री नित्य गोपाल कटारे, खेमचंद यादवेश, महेश मूलचंदानी, सुभाष यादव, राजू दीक्षित, गोपिकांत घोष, रमेशचंद्र गार्गव, प्रशांत हर्णे, अरुण शर्मा, प्रशांत दुबे, श्रीमती आशा उपाध्याय, श्रीमती रश्मि दीक्षित, श्रीमती मीरा हर्णे, डॉ. अंजलि मिश्रा, डॉ. श्रुति गोखले, श्रीमती आरती शर्मा, श्रीमती गुरप्रीतकौर सिंह, श्रीमती स्वर्णलता छेनिया, श्रीमती सीमा कुलश्रेष्ठ, श्रीमती सुषमा चौबे , श्रीमती अपर्णा तिवारी, श्रीमती संजीतकौर चड्ढा, राम परसाई, निर्मल शर्मा, रामसेवक, नर्मदा प्रसाद हरियाले सहित साहित्य, संगीत, कला, अभिनय क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विशेष सहयोगी साहित्यकार अशोक जमनानी और अमित गुप्ता, आनंद नामदेव, अखिलेश गुरु के तकनीकी सहयोग से संपन्न आत्मीय, मौलिक एवं अनूठी विधा में आयोजित इस गौरवमय स्तरीय कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. संतोष व्यास ने किया। अतिथि सत्कार राकेश दुबे, राजेश कुलश्रेष्ठ, सुनील चौरे, स्वप्निल छेनिया ने किया। कार्यक्रम के आरम्भ में डॉ. नमन तिवारी ने संस्था द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों का संक्षिप्त विवरण दिया और अंत में आभार डॉ. राजपाल सिंह चड्ढा ने व्यक्त किया ।

