नर्मदापुरम/प्रदीप गुप्ता/इनरबहील क्लव डिस्ट्रिक्ट 304 ने गर्मी के प्रारम्भ होने पर आह्वान किया, कि सभी लोगों को अपने घर की छत पर पक्षियों को दाना , पानी रखना चाहिए। इनरबहील क्लब की अध्यक्ष वंदना समैया ने चिन्तन शील विचार गोष्ठी आयोजित की गई और पर्यावरण की अनमोल धरोहर पक्षियों के संरक्षण हेतु सुझाव दिए। चहचहाते हुए पक्षियों का कलरव किसी मधुर संगीत से कम नहीं होता। समाज सेवा की प्रेरणा देता इनरबहील क्लव अपने अथक प्रयासों से समाज को जागरूक करता आ रहा है। क्लब उपाध्यक्ष रितु जैन
सचिव नीता जैन, आई एस ओ अंजू गुप्ता, कोषाध्यक्ष निधि जैन एडीटर अंशू अगृवाल, सुनीता अग्रवाल, सीमा गुप्ता, मऊचौधरी, संगीता गुप्ता, कामिनी गिल्ला, भावना चावरा स्वाति जैन की उपस्थिति रही।

