नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / जनपद पंचायत बनखेडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाचावानी में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम टीबी मुक्त महाअभियान विगत दिनों से चलाया जा रहा है। जिसमें समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रीता भंवर ने टीबी स्क्रीनिंग की गई। लोगों के हाथों में नारे लिखे तख्तियां में टीबी मुक्त अभियान के नारे लिखे । उनसे कहा की 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाना है। स्थानीय लोगों को बताया सावधानी ही समस्या का समाधान है। रीता भंवर ने लोगों को जागरूक किया, कि अगर किसी भी व्यक्ति को खांसी, बुखार आना, पसीना आना भूख ना लगना टीबी के लक्षण हो सकते हैं। समय पर उप समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनखेड़ी में जांच करवातें रहें । शासन के द्वारा निशुल्क दवा वितरण की जाती है।

