सिवनी मालवा/ प्रदीप गुप्ता / नगर पालिका द्वारा शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ उत्सव 2023 के क्रियान्वयन एवं वूमेन लीड स्वच्छता अंतर्गत डे एन यू एल एम स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्वच्छता व अपशिष्ट प्रबंधन हेतु शपथ एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर डॉ. प्रशांत कुमार शर्मा, सामुदायिक संगठक शीला धन्यासे, नोडल अधिकारी सचिन मलैया के द्वारा समस्त महिला समूह की महिलाओं को घरों में घरेलू शौचालय के नियमित उपयोग एवं खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया साथ ही अपने घरों में कचरा चार प्रकार से अलग-अलग रखकर किस प्रकार उसका प्रबंधन करना है, उसके बारे में भी जानकारियां दी गई एवं अपने हाथों को नियमित साबुन से किस प्रकार धोना है इसके बारे में भी जानकारी दी गई ताकि कीटाणु और बीमारियों से सभी को बचाया जा सके प्रशिक्षण कार्यशाला में स्वा सहायता महिला समूह ज्योति समूह,शिव शक्ति समूह, विकास समूह, नवीन समूह, चंदन समूह, मां गौरी आदि की अध्यक्ष सचिव एवं सदस्य उपस्थित हुए । मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया की स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन में महिलाओं की भागीदारी हेतु स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से कचरा प्रबंधन के बारे में जानकारियां दी जा रही है , ताकि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सभी का योगदान मिल सके।

