नर्मदपुरम/ प्रदीप गुप्ता / 5 मप्र बटलियन एनसीसी नर्मदपुराम का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का प्रारंभ गुरुवार से शासकीय कन्या परिसर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पावरखेडा में शुरू हुआ। कैंप कमांडेंट कर्नल दिनेश कनौजिया ने बताया वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में 550 बालिका कैडेट्स , महिला एनसीसी अधिकारी एवं सैन्य अधिकारी हिस्सा ले रहे है। शिविर हेतु स्थान प्रदान करने हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य यू. एस. राठौर का विशेष सहयोग प्रदान किया गया। शिविर में कैडेट्स को विभिन्न सैन्य विषयों के अलावा अन्य अकादमिक विषयों की जानकारी दी जायेगी। कैडेट्स के स्वास्थ की देखभाल हेतु जिला चिकित्सालय के सहयोग से 24 घंटे प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ उपलब्ध रहेगा। कैंप के दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों पर रैली एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वछता पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। सैन्य प्रशिक्षण का निर्देशन कैंप कमांडेंट कर्नल दिनेश कनौजिया के निर्देशन में होगा।