प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ यातायात प्रभारी आशीष पवार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश से जिले में चलाए जा रहे ‘हेलमेट अभियान’ मे आज यातायात पुलिस द्वारा दोपहर के समय देहात के बल के साथ वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस, होमगार्ड, जेल विभाग, शिक्षा विभाग, स्कुली छात्र-छात्राएँ एवं स्कुली छात्र-छात्रओं के अभिभावक के विरुद्ध दोपहिया वाहन पर हेलमेट धारण न करने पर से चालानी कार्यावाही की गई । आज दिन भर में यातायात पुलिस द्वारा 75 चालान जिसमे 18,750 रूपए की राशी समन शुल्क के रूप मे वसुल की गई । आज थाना देहात द्वारा 49 चालान हेलमेट अभियान में बनाये है। पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा शराब पी कर वाहन न चलाने की अपील की है । यह अभियान निरंतर आगे भी जारी रहेगा।

