टीकमगढ़। जिला मुख्यालय से लगे ढोंगा क्षेत्र से करीब 03 किलोमीटर दूर नयाखेरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की भैंस की मौत हो गई है इस दुधारू भैंस की कीमत करीब 02 लाख रुपये बताई गई है। भैंस की मौत के बाद पूरा परिवार रोता विलखता हुआ नजर आया पशु मालिक नरेंद्र यादव का कहना है कि हमारे परिवार में छोटे-छोटे बच्चे हैं और शादी के लिए बेटियां भी हैं यह पशुधन ही हमारी आय का जरिया है जहां दूध बेंचकर परिवार की गाड़ी को चलाया जाता है नरेंद्र यादव का यह भी कहना था कि कर्जा लेकर भैंस खरीदी थी लेकिन आकाशीय बिजली गिरने से हमारी इस भैंस की मौत हो गई है जिस कारण हमें भारी नुकसान हुआ है । पीड़ित किसान और उसके परिवार ने जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय सहित प्रशासन से राहत की मांग की है और कहा है कि शासन – प्रशासन ऐसी स्थिति में हमारी मदद करे।