नर्मदापुरम/ 21 अगस्त 2026 स्थानीय जनपद पंचायत नर्मदापुरम में नमामि देवी नर्मदे संस्कार कावड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।ज्ञातव्य है कि दादा गुरु एवं पंडित सोमेश परसाई के सानिध्य में मां नर्मदा को निर्मल एवं अविरल बनाए रखने के पवित्र उद्देश्य से नर्मदा भक्तों, संत समाज एवं विभिन्न नर्मदा सेवी संगठनों द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं इन्हीश उद्देश्यों को ध्याभन में रखते हुये एवं मां नर्मदा के ऐतिहासिक वैभव को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से यह कावड़ यात्रा आयोजित की जा रही है।कावड़ यात्रा का आयोजन मां नर्मदा परमार्थ समाज सेवा संस्था, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नर्मदापुरम, नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम एवं जनपद पंचायत नर्मदापुरम के सहयोग से किया जा रहा है। यात्रा के दौरान विवेकानंद घाट पर मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा और यहीं से कावड़ यात्रा प्रारंभ की जाएगी। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सेठानी घाट स्थित काले महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां मां नर्मदा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया जाएगा।बैठक में तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक कौशलैश तिवारी, हंसराय, अनुराग तिवारी, प्रकाश शिवहरे, नरेंद्र पटेल, रेखा यादव, जामिन, नर्मदापुरम मंडल मीडिया प्रभारी सुनील गोरे, कपिल चौहान एवं गजेन्द्र राजपूत सहित अन्य समाजसेवी एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

