प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (सीहोर) पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश के पालन मे विशेष अभियान के दौरान शुक्रवार दिनांक 14.10. 2022 को जिला पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश कुमार गर्ग और अनुविभागीय पुलिस के अधिकारी आष्टा मोहन सारवान के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी आष्टा सूबेदार अनिरुद्ध मीना के नेतृत्व में यातायात पुलिस आष्टा द्वारा यातायात जागरूकता अभियान और नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत दो पहिया वाहन चालकों को यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत वाहन चेकिंग के दोरान आम राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और सभी को दो पहिया वाहन चलाते समय हैलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट धारण करने की अपील की गई। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शराब पीकर वाहन वाहन चलाने वाले कुल 02 चालकों के विरुद्ध 185 mv ऐक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले कुल 14 वाहन चालकों पर कार्यवाही होने तक कुल 12500 रुपये समन शुल्क जमा कराया गया तथा 02 प्रकरण शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध माननीय न्यायालय हेतु तैयार किये गये। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के बिरुद्ध यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। इस जागरूकता अभियान एवं चालानी कार्यवाही के दौरान सुबेदार अनिरुद्ध मीना, सहायक उप निरीक्षक घनश्याम डांगी, प्र आर विजय थाना आष्टा कमलेश, राकेश, चन्दर सिंह, सैनिक सरदार, बने सिंह तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

