प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (सीहोर) पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार शुक्रवार दिनांक 14.10.2022 को पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश कुमार गर्ग और नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी ब्रजमोहन धाकड़ के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर जाकर हेलमेट और शराब पीकर वाहन न चलाने के फायदे के बारे में बताया और राहगीरों को इस अभियान के माध्यम से जागरूक किया और बताया कि दोपहिया वाहनों पर हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं , तीन सवारी बैठकर यात्रा ना करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं । यातायात प्रभारी सूबेदार धाकड़ ने बताया कि यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचें एवं अपने अभिभावकों एवं अन्य लोगों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें । बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ तहसील चौराहा एवं मैन मार्केट में विशेष अभियान के तहत चालानी कार्रवाई कर कुल 27 चालान बनाए। जिनसे कुल ₹ 9750 समन शुल्क वसूला गया एवं वाहन चेकिंग के दौरान उपस्थित अन्य राहगीरों एवं वाहन चालकों से भी अपील की कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं , तीन सवारी बैठाकर यात्रा ना करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं दो पहिया वाहन चालकों के हेलमेट चेक किए और बताया कि सभी दो पहिया वाहन चालक आई-एस-आई मार्क वाला हेलमेट ही पहने जो दुर्घटना के समय सुरक्षा कर सके तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की । यातायात पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन पर हेलमेट न लगाने वाले , शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी । इस जागरूकता अभियान एवं चालानी कार्यवाही के दौरान एएसआई शशिकांत शर्मा, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार, आरक्षक राधेश्याम आरक्षक विनय , सैनिक मेहरबान , सैनिक रमेश आदि स्टाफ उपस्थित रहा ।

