प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस उन खिलाड़ियों को उनके अनुरूप ढालना होता है। कई छोटे छोटे गांव से खिलाड़ी निकलकर आज भारत के नाम का विश्व में परचम लहरा रहे हैं। शासकीय संजय स्कूल के स्टेडियम में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता ’सीनियर’ का शुभारंभ आज मप्र तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक पं. गिरिजाशंकर शर्मा , नर्मदापुरम संभाग पुलिस महानिरीक्षक IG दीपिका सूरी , कलेक्टर नीरज कुमार सिंह , मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा , नर्मदापुरम तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अरुण शर्मा , डॉ.वैभव शर्मा की उपस्तिथि में संपन्न हुआ। आज की प्रतियोगिया में 20 वर्ष की उम्र से अधिक के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपना हुनर दिखा रहे हैं।

