प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को मध्यप्रदेश में हिंदी भाषा में मेडिकल पाठ्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर हिंदी विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ मिथिलेश पांडे, डॉ किरण पगारे, डॉ पुष्पा दुबे ने अपनी गरिमामई उपस्थिति प्रदान की। कार्यक्रम में शाम 6:00 बजे एक दीपक मातृभाषा के नाम के अंतर्गत महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने दीप प्रज्वलन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने सभी प्राध्यापकों को बधाई दी एवं शासन की मंशा की प्रशंसा करते हुए कहा कि हिंदी में बृहद् साहित्य है जो हमारे विचारों को समृद्ध एवं परिपक्व करता है। महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा साहित्य सृजन हेतु छात्राओं को प्रेरित किया जाता रहा है। महाविद्यालय के पुस्तकालय में स्थानीय साहित्यकारों की कृतियों को एकत्र किया गया है जिससे छात्राएँ स्थानीय साहित्यकारों की साहित्य कृतियों से अवगत हो साहित्य अध्ययन कर सकेंगी। इस अवसर पर डॉ. रामबाबू डॉ. अरूण सिकरवार डॉ. श्रीकांत दुबे, डॉ भारती दुबे, डॉ. संध्या राय, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. वर्षा चौधरी, डॉ. हर्षा चचाने, डॉ. वैशाली लाल, डॉ. कंचन ठाकुर, डॉ. सी एस राज, कैलाश डोंगरे डॉ. आशीष सिंह, डॉ. जी सी पांडे, डॉ. कीर्ति दीक्षित, डॉ. मधु विजय, डॉ.मनीषा तिवारी, डॉ विजया देवासकर, अजय तिवारी, डॉ दशरथ मीणा, डॉ. नीतू पवार, श्रीमती अंकिता तिवारी श्वेता वर्मा, डॉ. रीना मालवीय, डॉ. हेमंत चौधरी, कु. काजल बाथरे, श्रीमती नीलम चौधरी, समस्त स्टाफ एवं भारी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रही।
000

