प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ भा.म.सं. से संबध्द न.पा.कर्म मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया हैं कि 36 वें राष्ट्रीय खेल गुजरात में युवा खिलाड़ी विश्वजीत सिंह कुशवाह ने वाटर स्पोर्ट्स के अंतर्गत “सल्लाम” में स्वर्ण पदक जीत कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है । नर्मदापुरम शहर को खेल जगत में अलग नई पहचान देकर नगर के साथ साथ मध्य प्रदेश को भी गौरान्वित किया है। विश्वजीत सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक अर्जित किये हैं। जिसके परिणाम स्वरूप मध्य प्रदेश की राज्य सरकार उन्हें विक्रम अवार्ड देने की घोषणा कर चुकी है । शीघ्र ही शासन समारोह आयोजित कर इस आवर्ड से विश्वजीत को निकट भविष्य में सम्मानित किया जावेगा।विश्वजीत के प्रथम गुरु एवं तैराकी और वॉटर स्पोर्ट्स के प्रशिक्षक पं. उमाशंकर व्यास की मेहनत रंग लाई है। श्री व्यास के अनेक शिष्यों ने राष्ट्रीय स्तर पर हमेशा नगर और प्रदेश की प्रतिष्ठता व पहचान बढ़ाई है।जिसमें हर्षिता तोमर के द्वारा जकार्ता में हुये एशियाड खेल वर्ष 2018 में कांस्य पदक प्राप्त कर देश के साथ ही प्रदेश व शहर की गरिमा व पहचान बढाई थी। श्री व्यास का कहना है कि वो नर्मदांचल में खेलों को लेकर एक हब बनाना चाहते हैं और यह काम तभी संभव है, जब मध्य प्रदेश शासन व जिला प्रशासन खेल से संबंधित सभी सुविधाये उपलब्ध करावे। इसके बाद अंतरराष्ट्रिय स्तर पर खिलाड़ी तैयार किये जा सकेंगे। श्री व्यास विगत 20-25 वर्षों से स्थानीय नर्मदा घांट पर निःशुल्क तैराकी, ट्रायथलान तथा वाटर स्पोर्ट्स का अनवरत प्रशिक्षण देते आ रहे हैं। कार्यालय नगरपालिका से स्वर्ण पदक विजेता विश्वजीत सिंह कुशवाह का विजय उत्साह जुलूस प्रारंभ किया गया। सतरस्ता पर दक्षिण मुखी माता महाकाली के दर्शन पूजा अर्चना करने के बाद माता जी की चुनरी आशीर्वाद स्वरूप मंदिर से भेंट की गई। शहर के विभिन्न मार्गो पर उत्साह विजयी जुलूस के दौरान व्यापारियों के साथ साथ नागरिको ने भी माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान करते हुये अपना आशीर्वाद विश्वजीत को दिया है। इस उत्साह विजयी जुलूस का समापन सेठानीघाट पर मां नर्मदा की पूजा के बाद समापन किया गया। मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेश अत्रे व अन्य उपस्थित सदस्यों में डा. प्रशांत जैन, हरीश गोस्वामी, मूरतीसिंह, मुकेश कदम, राधेश्याम यादव, दाताराम सगर, दिलाबर बेग, मनोहर सराठे, ओपी रावत, अकबर खांन, राजेश गोस्वामी, राजाराम ने गुरू पं. उमाशंकर व्यास का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान करते हुये स्वर्ण पदक विजेता श्री विश्वजीत सिंह कुशवाह का भी माल्यार्पण के साथ स्वागत सम्मान कर आशीर्वाद के साथ कहा कि वह हमेशा इसी तरह खेल जगत में दिन प्रतिदिन ऊंचाइयों को छूकर अपने मां, पिता , गुरू और अपने शहर का हमेशा नाम रोशन करते रहे।

