प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ रविवार शाम को नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन सांसद राव उदय प्रताप ने फीता काटकर किया। गुप्ता ग्राउंड स्थित विजयाराजे कांप्लेक्स में पुराने आरटीओ ऑफिस के गेट के सामने अब होगा क्षेत्रीय कार्यालय। क्षेत्रीय कार्यालय होने से अब नगर की कोई भी समस्या को आमजन अवगत करा सकता है। इस अवसर पर विधायक डॉ सीताशरण शर्मा सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह, पूर्व विधायक पंडित गिरिजाशंकर शर्मा, समाजसेवी पंडित वैभव शर्मा, भाजपा नेता पियूष शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष महेंद्र चौकसे एवं शहर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।