प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ यातायात प्रभारी आशीष पंवार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश से जिले मे चलाए जा रहे ‘हेलमेट अभियान’ में आज यातायात पुलिस द्वारा सुबह के समय से देहात के बल के साथ देहात थाना के सामने वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस, होमगार्ड, जेल विभाग, शिक्षा विभाग, स्कुली छात्र-छात्राएँ एवं स्कुली छात्र छात्रओं के अभिभावक के विरुद्ध दोपहिया वाहन पर हेलमेट धारण न करने पर से चालानी कार्यावाही की गई । आज दिन भर में अभी तक की कुल चालान कार्यवाही यातायात पुलिस नर्मदापुरम द्वारा 100 चालान जिसमे 25,000 रूपए की राशी समन शुल्क के रूप में वसूल की गई । चालानी कार्यवाही अभी तक लगातार जारी है, पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा शराब पी कर वाहन न चलाने की अपील की है। यह अभियान निरंतर जारी है।

