प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ दिनांक 14.10.2022 को नर्मदापुरम जोन पुलिस द्वारा एन.डी.पी.एस. एक्ट में जप्त मादक पदार्थ (गांजा) कुल 18 क्विंटल, 64 किलो का विनष्टीकरण अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री ग्राम-टॉकी, तहसील मनावर, जिला धार (मप्र) में किया गया। कुल 76 प्रकरणों में न्यायालय द्वारा निराकरण किये जाने के उपरांत उक्त कार्यवाही में उच्च स्तरीय ड्रग विनष्टीकरण समिति की अध्यक्ष श्रीमती दीपिका सूरी, आईजी नर्मदापुरम जोन, सदस्य श्रीमती कृष्णावेणी देखावत, डीआईजी, एसएएफ मध्यक्षेत्र, भोपाल एवं ड्रग विनष्टीकरण समिति अध्यक्ष जगत सिंह राजपूत डीआईजी नर्मदापुरम रेंज, सदस्य सुश्री सिमाला प्रसाद, पुलिस अधीक्षक बैतूल, सदस्य डॉ. गुरकरन सिंह पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा विधि अनुसार विनष्टीकरण की कार्यवाही संपादित कराई गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मादक पदार्थ ग्राम-टॉकी, तहसील मनावर, जिला चार(मप्र) पहुँचाया गया था। उक्त कार्यवाही में अमृत मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन तथा पदम सिंह बघेल सहायक पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन का सहयोग रहा। मध्य प्रदेश शासन तथा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 02.10.22 से दिनांक 30.11.2022 तक चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट, अवैध शराब, सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने/पाने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वाले इत्यादि के विरूद्ध भी प्रभावी कार्यवाही नर्मदापुरम जोन में की जा रही है।

