प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ 5 मप्र गर्ल्स बटालियन एनसीसी नर्मदपुरम का 08 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन आज 17 अक्टूबर 2022 को हुआ। समापन की पूर्व संध्या पर नर्मदा महाविद्यालय के सभागृह में हुआ। जिसमे विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे 21 महाविद्यालय एवं विद्यालय के 250 कैडेट्स नेे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया । कैंप के समापन के कार्यक्रम से पूर्व बड़ा खाने का आयोजन हुआ एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं मे चयनित कैडेट्स को सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान किये गए । कैडेट्स कैंप कमांडर पायल यादव एवं डिप्टी कैंप कमांडर पूजा पटेल, सर्जेंट प्राची मंड्रे को विभिन्न सैन्य गतिविधियों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये कैंप का सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स घोषित किया गया। प्राची को सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान किया गये। महिला एन सी सी अधिकारी साक्षी सिंह, आशा चिकने, रेणु यादव सीमा राठौर एवं सुनीता सैनी कैडेट्स को पूर्ण जिम्मेदारी एवं जवाबदारी निभने के लिये सम्मान मेडल एवं सर्टिफिकेट द्वारा किया गया। कैंप कमांडर कर्नल दिनेश कनौजिया ने बताया की कैंप में समस्त 550 को कैडेट्स को सैन्य विषयों पर जानकारी दी गयी। कैंप के समापन में कर्नल दिनेश कनौजिया समस्त कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं विशेष सहयोग प्रदान करने हेतु नर्मदा महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ ओ. एन चौबे एवं जिला अस्पताल के डॉक्टर की टीम एवं नगर पालिका का आभार प्रकट किया।