प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में तहसीलदार शैलेंद्र बडोनिया ने आज बीच बाजार में अतिक्रमण करने वालों पर की चालानी कार्यवाही। चालानी कार्यवाही में फुल्की, चाट आदि के ठेले लगाकर कमाने वालों पर भी हुई । चालानी कार्यवाही होने की वजह से उनमें छाई मायूसी । कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के आने के बाद से शहर की कायाकल्प ही बदल गई है। बरसों पुराने बाजार को दूसरी जगह व्यवस्थित कर शहर के आवागमन को सरल बनाया। इस कार्यवाही में तहसीलदार शैलेंद्र बडोनिया, नायब तहसीलदार नीलेश पटेल एसडीओपी पराग सैनी, सीएमओ विनोद शुक्ला, शहर कोतवाली संतोष सिंह चौहान, उपयंत्री प्रतिमा बेलिया एवं नगरपालिका का अमला शामिल रहा।

