प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ श्री महाराणा प्रताप एकेडमी रोहना के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत कार्यक्रम में विवेकानंद घाट पर बाढ़ के उपरांत कपा, मिट्टी एवं खंडित मूर्तियों को साफ सफाई व्यवस्था का कार्य कार्यक्रम विद्यालय के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम “कायाकल्प ” के अंतर्गत किया गया। इसके पश्चात वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति अनावरण उपरांत उसके आसपास के कचरे की सफाई एवं उन्हें माल्यार्पण कर उनके साथ मूर्ति स्थापना में मुख्य भूमिका निभाने वाले जिला क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष उमेश सिंह बैस का सम्मान शाला संचालन समिति के अध्यक्ष एस एस राजपूत द्वारा किया गया उन्होंने 5100 रुपए की राशि भी समाज को भेंट की । कार्यक्रम में शाला संचालक रवि शंकर राजपूत, प्राचार्य श्रीमती ममता राजपूत, एनएसएस प्रभारी सत्यनारायण सिंह राजपूत, मुकेश गंगोलियां, छात्र छात्राओं के साथ क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि जितेंद्र सोलंकी , रूद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह एवं अन्य सामाजिक लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सहभागिता के लिए क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष उमेश सिंह द्वारा विद्यार्थियों को उनके स्वच्छता के इस कार्य के लिए बधाई दी एवं महाराणा प्रताप के इतिहास को पढ़कर उनकी अच्छाइयों को जीवन में धारण करने की प्रेरणा दी।

