प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/(देहरादून) उत्तराखंड में श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ धाम के देव दर्शन करने के उपरांत मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को देहरादून स्थित मंत्रालय में सौजन्य भेंट हुई। अवसर पर दोनों नेताओं के बीच धार्मिक , समसामयिक, राजनैतिक परिदृश्य और किसानों के कल्याणनार्थ विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

