प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम जिले में भारत जोड़ो यात्रा की उपयात्राओ के लिए भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक महेंद्र शर्मा द्वारा 12 ब्लॉक समन्वयक नियुक्त किए हैं। उक्त जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा जिला समन्वयक महेंद्र शर्मा द्वारा नर्मदापुरम (नगर) ब्लॉक के लिए भूपेश थापक को भारत जोड़ो यात्राओं की उपयात्राओ को लेकर ब्लॉक समन्वयक नियुक्त किया हैं । भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक महेंद्र शर्मा ने कहा कि सभी नवनियुक्त यात्रा के ब्लॉक समन्वयक अपने ब्लॉक/नगर कांग्रेस अध्यक्ष,समस्त कांग्रेसजनों, क्षेत्रवासियो से समन्वय स्थापित कर भारत जोड़ो यात्रा की उपयात्राओ का कार्यक्रम निर्धारित करेंगे।