प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ पुलिस स्मृति दिवस कल 21 अक्टूबर के अवसर पर पुलिस लाइन नर्मदापुरम में प्रातः 8:30 बजे से श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर जिन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए आम जनजीवन की खुशहाली एवं सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उनकी शहादत की स्मृति में पुलिस परिवार नर्मदापुरम की ओर से श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया है।

