नर्मदापुरम / दिनाँक 23.04.2025 को थाना पिपरिया अंतर्गत पुरानी बस्ती गाँधी वार्ड पिपरिया में दो भाईयों की लडाई झगडे की सूचना पर पिपरिया पुलिस घटना स्थल पहुंची जहाँ फरियादी अंजू केवट पति मदनलाल केवट उम्र 45 साल निवासी पुरानी बस्ती गाँधी वार्ड पिपरिया के द्वारा सूचना दी गयी कि आरोपी महेश केवट पिता कन्छेदीलाल केवट उम्र 33 साल निवासी पुरानी बस्ती गाँधी वार्ड पिपरिया ने अपने सगे भाई देवकीनंदन पिता कन्छेदीलाल केवट उम्र 43 साल निवासी पुरानी बस्ती गाँधी वार्ड पिपरिया से लडाई झगडा कर धारदार चाकू से उसकी हत्या कर दी एवं मृतक देवकीनंदन केवट को परिजन सीएचसी पिपरिया ले गये है। सूचना पर थाना पिपरिया में अपराध क्र. 156/2025 धारा 103(1), 296 बीएनएस का आरोपी महेश केवट के विरूध्द पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र, जिला नर्मदापुरम् एवं अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया मोहित कुमार यादव (रा. पु.से) द्वारा प्रकरण की गंभीरता से लेते हुए विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना पिपरिया के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। प्रकरण की विवेचना में मृतक देवकीनंदन पिता कन्छेदीलाल केवट उम्र 43 साल निवासी पुरानी बस्ती गाँधी वार्ड पिपरिया की शव पंचनामा कार्यवाही के पश्चात् पोस्टमार्टम कराया गया एवं पोस्टमार्टम कर्ता डाक्टर द्वारा मृतक देवकीनंदन पिता कन्छेदीलाल केवट उम्र 43 साल निवासी पुरानी बस्ती गाँधी वार्ड पिपरिया को चाकू से गम्भीर चोट आने से हत्या का मामला होने की पुष्टि की। पुलिस टीम द्वारा आरोपी महेश केवट की लगातार पतारसी कस्बा, पुरानी बस्ती, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड के आस पास आदि स्थानों पर की पतारसी के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी महेश केवट को पासा नदी के पास देखा गया है। सूचना पर हमराह स्टाफ के तत्काल कार्यवाही कर आरोपी महेश केवट पिता कन्छेदीलाल केवट उम्र 33 साल निवासी पुरानी बस्ती गाँधी वार्ड पिपरिया को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी। जिसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त लौहे का धारदार चाकू पासा नदी में झाडियों के पास छुपाना बताया। जिसे आरोपी के मेमोरेण्डम पर उक्त स्थान से जप्त कर आरोपी महेश केवट को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
जप्त मशरूका आरोपी से जप्त घटना में प्रयुक्त खून लगा लीहे के धारदार चाकू ।
नाम मृतक —
देवकीनंदन पिता कन्छेदीलाल केवट उम्र 43 साल निवासी पुरानी बस्ती गाँधी वार्ड पिपरिया।
नाम आरोपी —
महेश केवट पिता कन्छेदीलाल केवट उम्र 33 साल निवासी पुरानी बस्ती गाँधी वार्ड पिपरिया।
उक्त कार्यवाही में उल्लेखनीय भूमिका निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी थाना प्रभारी पिपरिया, उनि राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, सउनि गणेश राय, आर. अफसर खान, आर. मनोहर दायमा, आर. रोहित यादव, आर. आशीष मेश्राम, आर. हेमंत पटेल, आर. नीतेश दवंडे, आर. अजमेर सिंह, आर. चंद्रप्रकाश साहू की रही।