टीकमगढ़। पशु पालन एवं डेयरी विभाग जिला कार्यालय में पदस्थ लेखापाल जमुना प्रसाद यादव अपनी अर्द्धवार्षिक आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । उनकी विदाई समारोह में विभाग के सभी कर्मचारी और परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों की उपस्थिति रही उनकी सेवा निवृत्ति को लेकर समारोह पूर्वक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभाग में श्री यादव लगभग 40 वर्ष निरंतर सेवाएं देते रहे इसके लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा उनका आभार जताया गया। श्री यादव ने अपने अनुभव के साथ समर्पण भावनाओं से विभाग के लेखपाल के पद को बखूबी से निभाया है। जिसे सभी ने प्रेरणादायक बताया डॉक्टर आरके जैन पशु संचालक पशुपालन विभाग द्वारा श्री यादव के कार्यकाल एवं उनके द्वारा किए गए कार्य में मार्गदर्शन आदि पर अपने विचार व्यक्त किए है । विदाई समारोह के दौरान डॉक्टर बीपी अहिरवार अज़ाक्स संघ जिलाध्यक्ष, डॉक्टर केपी पटेरिया डॉक्टर, आरएन पटेरिया, एसके दीक्षित, केएन रिछारिया, राहुल वर्मा, रफीक कुरैशी,मोहित पटेरिया ,क्लेश कोरी और परिवार सहित रिश्तेदार उपस्थित रहे। उल्लेखनीय की पशुपालन डेयरी विभाग जिला कार्यालय में पदस्थ लेखपाल जमुना प्रसाद यादव की सेवा निवृत्ति हुई है जहां उनकी सेवा निवृत्ति पर समारोह पूर्वक विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

