टीकमगढ़। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2025 का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा जिला मुख्यालय एवं समस्त विकासखण्ड मुख्यालयों पर दिनांक 01 मई 2025 से 30 मई 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर जिसमें फुटबॉल एथलेक्टिस साफ्टबॉल कराटे वॉलीवॉल लॉन टेनिस बास्केटबॉल योगा मलखम्ब का प्रषिक्षण पुलिस लाईन खेल परिसर में एवं हॉकी खेल का प्रषिक्षण अमर शहीद नारायण खरे स्टेडियम में आउटडोर खेलों का प्रषिक्षण प्रातह 05 बजकर30 मिनट से 07 बजाकर 30 मिनट तक दिया जा रहा है। इसी के साथ इन्डोर एक्टिविटी में स्पोकन इंग्लिस ब्राइडर मांइड मेंहदी पेन्टिंग डॉस एवं जुम्बा का प्रषिक्षण प्रातह 09 बजे से पुलिस लाईन परिसर में दिया जा रहा है। उक्तानुसार खेलों एवं इन्डोर एक्टिविटी में 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें से प्रतिदिन 800 850 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में प्रषिक्षण प्राप्त करते है। खेलो के उपरांत खिलाड़ियों को जनसहयोग से शुल्पाहार भी कराया जाता है।
ग्रीष्मकलीन प्रषिक्षण के मध्य प्रत्येक रविवार को फिट इण्डिया के तहत सण्डे ऑन साईकिल का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें खिलाड़ियों के साथ साथ शहर के आम नगरिक भी सम्मिलित होते है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

