नर्मदापुरम/कन्हैयालाल वर्मा/
शहर में सोमवार को संघ कार्यालय भारत भवन का लोकार्पण हुआ। स्व. भैया जी चन्नै स्मृति सेवा न्यास इटारसी द्वारा नवनिर्मित संघ कार्यालय का लोकार्पण शाम 4 बजे कलेक्टर रोड, रामघाट, सदर बाजार स्थित श्री राम केमिस्ट वाली गली में हुआ। इस प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यालय हमें कार्य की प्रेरणा देता है। लेकिन उसके वातावरण की चिंता करना हर स्वयंसेवक का कर्तव्य है। देश में संघ कार्य तेजी से बढ़ रहा है। आज जिस भवन का लोकार्पण हुआ है, उसकी भव्यता के अनुरूप ही संघ कार्य को भी भव्य बनाना होगा। कार्य की अनुभूति लोगों को होनी चाहिए। यह कार्य पूरे विश्व तक जाएगा। भारत को विश्वगुरु के पद पर आसीन करेगा। यह सपना हम अपनी आंखों से साकार होता देखेंगे। इसके लिए स्वयंसेवकों को पुरुषार्थ करना होगा। कार्य का सतत विस्तार करना होगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि समेरिटंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के निदेशक डॉ. आशुतोष शर्मा रहे। मुख्य वक्ता मध्यभारत प्रांत के प्रांत संघचालक अशोक पांडे शामिल हुए। मंच पर विभाग संघ चालक धन्नालाल दोगने, मध्यभारत प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता, सह व्यवस्था प्रमुख रामवीर कौरव, निरंजन शर्मा, बृजकिशोर भार्गव, जितेंद्र, चाणक्य बक्शी और विभाग प्रचारक नरेंद्र , विभाग कार्यवाह देवीसिंह मीणा उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, सांसद माया नारोलिया, विधायक विजयपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्वयंसेवक मौजूद रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

