टीकमगढ़। जिला न्यायालय परिसर में स्थित एडीआर भवन में शनिवार 10 मई 2025 को पूर्व निर्धारित अनुसार नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ सुबह करीब 10.30 बजे माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस मौके पर समस्त माननीय न्यायाधीश गणों सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे। जहां नेशनल लोक अदालत में खंण्ड पीठें लगाई गई और लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण आपसी सुलह समझौते के आधार पर शुरू कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया जहां खंण्डपीठें लगाकर लोगों के आपसी सुलह समझौते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण शुरू किया गया।

