
नर्मदापुरम / रविवार को बूथ क्रमॉंक 65 एंव 66 में डॉं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर मीनाक्षी परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजेश अत्रे ने श्री डॉं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला । स्वागत भाषण कार्यक्रम की प्रभारी नीरजा फौजदार ने किया एवं राजेश अत्रे का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया। आये हुये सभी अतिथियों का स्वागत भारतीय जनता पार्टी की परम्परा अनुसार गले के पट्टे पहनाकर किया एवं आभार एन . सी जैन ने माना । आयोजन में भाजपा की “एक पेड़ मॉं के नाम“ की प्रभारी एंव बूथ प्रभारी नीरजा फौजदार मुख्य वक्ता राजेश अत्रे, एन सी जैन, आर एल जैन, जयंती जैन, अनीता आर एल जैन, महक जैन, आयुषी जैन, अपूर्व जैन उपस्थित थे। साथ में सभी ने फलदार पौधों का रोपण किया ।

