

नर्मदापुरम / शीतल पटेल पत्नि बृजेश सिंह ठाकुर निवासी वैदिक विहार कालोनी फेस 1 माखन नगर रोड ने आज नगरपालिका सीएमओ को कॉलोनी में अन्य जगह हुए अतिक्रमण को लेकर एक आवेदन दिया। जिसमें उल्लेख किया कि मेरे सामने रहने वाली सरोज मालवीय द्वारा कलोनी के मेन आरसीसी रोड पर अपनी कार खड़ी करते हैं और 3 से 4 फिट रोड कब्जे में किया हुआ है। जिस वजह से आने जाने वालों को भारी समस्या झेलनी पड़ती है और बीच रोड पर पेड़ भी लगाये है। जिससे आने जाने वालो की गाड़ी निकलने में समस्या आती है और कुछ कहने पर मुझे तीनों लड़के और सरोज मालवीय गाली देते हैं और मारने पर उतारू हो जाते है मेरे पति सेना में है जो कि घर नहीं है। डिवाइडर के पेड़ और आरसीसी सीमेंट रोड पर किया अतिक्रमण हटाया जाये, जिससे कालोनी वासियों को समस्या कोई न आये । बता दें कि पूर्व में भी सरोज मालवीय के आवेदन पर नगर पालिका ने शीतल पटेल के घर के सामने का अतिक्रमण हटाया था। जिसे नगर पालिका ने तत्परता दिखाते हुए हटाया था, क्या अब शीतल पटेल के आवेदन पर भी कॉलोनी में हुए अन्य अतिक्रमण भी उसी तत्परता से हटाए जाएंगे। अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया है कि उनका आवेदन आएगा तो कार्रवाई की जाएगी। बता दे की बृजेश ठाकुर सेना में हवलदार है और उन्होंने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी की है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

