

नर्मदापुरम / कोटवार संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सोमवार को तहसीलदार इटारसी श्री तोमर को सौपा ज्ञापन। जिसमें अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में उल्लेख किया। म. प्र. के सभी 38,000 कोटवारों को परमानेंट किया जावे। कोटवार पंचायत 2007 की घोषणा अनुसार म.प्र. के सभी 38,000 कोटवारों को पात्रता परिक्षण कर सेवा/मालगुजार भूमि का स्वामित्व प्रदान किया जाये, अभियान चलाकर सेवा भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई जावे। राजस्य आयुक्त कार्यालय भोपाल द्वारा मा. उच्च न्यायालय अबलपुर के अवमानना क अबैध रूप से जारी भंडार कय नियम 2022 का पालन कर वर्दी क्रय संबंधी आदेश निरस्त कर पूर्व की तरह वर्दी की राशि कोटवारों के बैंक खाते के माध्यम से भुगतान की जावे उक्त आदेश निरस्त न होने तक दी जा रही घटिया एवं अनुपयोगी कोटवार वर्दी का बहिष्कार किया जावेगा। शहरी एवं नगरीय क्षेत्र में तथा एक ग्राम में एक से अधिक कोटवार होने की स्थिति में कोटवार पद समाप्त करने संबंधी असम्वैधानिक आदेश निरस्त किया जाये । कोटवार नियुक्ति में कोटवार परिवार के सदस्य को ही बिना ग्राम पंचायत प्रस्ताव के पटवारी प्रतिवेदन एवं थाना प्रभारी चरित्र प्रमाण पत्र के आधार पर कोटवार नियुक्त में प्रथम वरीयता संबंधी स्पष्ट आदेश किया जाये । कोटवार नियुक्ति में ग्राम पंचायत ठहराव लेने का आदेश निरस्त किया जाये। राजनैतिक द्वेष चुनावी रंजिश के कारण ग्राम कोटवार को सरपंच/सचिव बगैरह जो प्रति पांच वर्ष में बदलते रहते एवं ग्राम के प्रभावशाली लोगों द्वारा अकारण परेशान किया जाता है, जबकि कोटवार राजस्व विभाग का कर्मचारी है ऐसी स्थिति में
कोटवार के आवेदन पर तहसीलदार को ग्राम कोटवार को तहसील कार्यालय में संलग्न कर शासकीय कार्य करने का अधिकार दिया जावे। अन्य कर्मचारियों की तरह कोटवार की सेवाकाल में मत्यु होने पर दस लाख रूपए की अनुग्रह सहायता एवं कोटवार परिवार के सदस्य को अनिवार्य रूप से चतुर्थ श्रेणी पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी जाये । गंभीर अपराध के झूठे आरोप लगने पर या अन्य किसी कारण से कोटवार को सेवा प्रथक करने का अधिकार तहसीलदार के स्थान पर सम्पूर्ण विभागीय न्यायिक जाँच उपरांत कलेक्टर को दिया जावे । प्रदेश के सभी कोटवारों को सी.यूं, जी. सिम शासन बैलेंस सहित देने के शासन के आदेश के वावजूद आज दिनांक तक आदेश का पालन नहीं जुआ है पालन कराया जावे । ज्ञापन के आधार पर उक्त मानवीय आदेश जारी करने की कृपा करें, अन्यथा की स्थिति में म.प्र. के सभी 38,000 कोटवार 15 अगस्त के बाद अपनी आजादी की प्रार्थना हेतु अपने परिवार सहित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को भारत के मान-सम्मान बलिदान एवं स्वाभिमान के प्रतीक तिरंगा भेंट करने हेतु भोपाल की और प्रस्थान करने हेतु बाध्य होंगे । इस अवसर पर मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार मेहरा, तहसील अध्यक्ष श्याम सिंह मेहरा, सचिव श्रीमति सुषमा हनोतिया, कोषाध्यक्ष नितिन कुमार मेहरा एवं अन्य सभी तहसील इटारसी के कोटवार उपस्थित थे ।

