

नर्मदापुरम / श्री समर्पण श्री संस्था हमेशा जन समस्याओं को लेकर लगातार प्रशाशन के खिलाफ गांधीवादी तरीके से आंदोलन करती आ रही है, इसी तारतम्य में जिम्मेदार अधिकारियों को उनका कर्तव्य याद दिलाने के लिए आज श्री समर्पण श्री द्वारा गड्ढों में पौधे रोपे गए। नगर में लगातार सड़कों की हालत जर्जर है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है श्री समर्पण श्री अधिकारियों से पूछना चाहती है कि आखिर जब रोड का निर्माण होता है, तो उस समय रोड निर्माण की क्वालिटी में ध्यान क्यों नहीं दिया जाता। रोड निर्माण होने के कुछ महीने में ही रोड उखड़ने लगती है और बारिश आते आते रोड गड्ढों में तब्दील हो जाती है और फिर मेंटेनेंस के नाम पर हर साल आम जनता का टैक्स का पैसा रोड निर्माण में लगा दिया जाता है और फिर बारिश आने पर वो रोड भी उखड़ जाती है। फिर से जनता का करोड़ों रुपए मेंटेनेंस में लग जाता है, आखिर कब तक ठेकेदारों को संरक्षण दिया जाएगा और कब तब कमीशन के चक्कर में खराब रोड का निर्माण होता रहेगा, अभी श्री समर्पण श्री गांधी वादी तरीके से पौधे लगाकर विरोध कर रही है। अगर आने वाले समय में रोड के गढ्ढे नहीं भरे गए तो समिति उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।कार्यक्रम में स्वदेश सैनी, अतुल जोशी, विशाल चावरिया, राज खिलारे, रजत रामहरिया, दिव्यांश राजोरिया, संदीप खिलारे, अनुज सोनी, पीयूष मीना, दीपक मंडरे, प्रियांशु सैनी, दक्ष स्वामी, शिवांशु लोवंशी, तनिष्क सैनी, निरुपम शर्मा, अयान कुरैशी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

