
नर्मदापुरम / शहर में जहां भी सीवरेज लाइन का काम चल रहा है वहां वहां समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। कहीं इन खोदी हुई नालियों में गाड़ी फंसती है और कई दो पहिया चालक गिर भी रहे हैं और यह समस्या बरसों से बनी हुई है। टेलीफोन एक्सचेंज के सामने गुप्ता नर्सिंग होम जाने वाली गली में सड़क के किनारे सीवरेज लाइन की खुदाई की गई थी और उसे फिर रिपेयरिंग भी किया गया। लेकिन रिपेयरिंग के समय में रोड से गली की एप्रोच रोड पर ढलान ठीक से नहीं उतारा जिस वजह से बरसात में अब वहां पर नाली नुमा आकर ले लिया हैं, जिससे दो पहिया वाहनों को में रोड पर जाने में बड़ी दिक्कत हो रही है। जरा सी असावधानी हुई तो दुर्घटना का कारण भी बन सकती है।

