


नर्मदापुरम / आज मंगलवार को नीरजा फौजदार ने मानसिक निःशक्त एवं दिव्यांग स्कूलों के बच्चों को “ सितारे जमीन पर “ पिक्चर दिखाई। जिसमें डॉं. ऐनीविशेंट मानसिक निशक्त विधालय , भविष्य विशेष विद्यालय एवं तान्या विलाइंड स्कूल के बच्चों को निःशुल्क पिक्चर दिखाई। कहा कि आज हमको बहुत अच्छा लगा कि बच्चें बहुत खुश हुये। सभी बच्चों ने नीरजा फौजदार को धन्यवाद दिया एवं बहुत खुश हुये कि आप हम लोगों को यूंही बच्चों की पिक्चर दिखाती रहे। बच्चों के स्कूल का स्टॉफ योगेश शर्मा, अफरोज खान, विपाशा दत्ता, अश्वनी नेत्र सेवा संस्थान एवं सभी स्टॉफ मेंबर व अभिभावकों ने भी पिक्चर देखी।

