

नर्मदापुरम / प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मुस्लिम समाज द्वारा मुहर्रम पर्व मनाया गया। सुबह से देर रात तक मुहर्रम का माहोल दिन भर हुई बारिश के बीच बना रहा। मुस्लिम समाज द्वारा नगर में काई स्थानों से ताजिये और अखाड़े निकले गए। पूरे दिन होती रही बारिश के बावज़ूद ताजिएदारो ने अपने ताजियों को प्लास्टिक की पन्नी से ढक कर शहर में निकाले सभी अपनी सुविधा और समय के अनुसार ताजिये लेकर निकलते रहे।
*सभी दिशाओ से निकले ताजिये*
लेडिया बाजार में एकत्र हुए जहां देर रात तक कव्वाली हुई। जिसको सुनने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। यहां से ताजिये 11 जुलाई को विसर्जन स्थल कर्बला घाट पहुंचेंगे। नगर निगम प्रशासन ने कर्बला घाट पर ताजियों को ठंडा करने की व्यवस्था की गई हैं । हसनी हुसैनी ग्रुप के इमरान उल हक ने बताया कि ताजिये और अखाड़े शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए, कलेक्टेड रोड, टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे से होते हुए लांडिया बाजार में इकट्ठे हुए। लेडिया बाजार में ताजियादारो और अखाड़ों को सम्मानित भी किया गया। टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे पर हसनी हुसैनी ग्रुप ने लंगर और शरबत पिलाया और पुष्प माला से स्वागत किया। स्वागत करने वालो में फैजान उल हक, इमरान उल हक, इरफान उल हक, इजाज उल हक, मेराज उल हक, शाहनवाज, वजूद उल हक, मोइन साबरी, सादाब उल हक, फरहान फाजली, अर्पित राजपूत, साहिल, अलमास एवं अन्य लोग शामिल रहे।

