

नर्मदापुरम / जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए कलेक्टर सोनिया मीना ने जिला नर्मदापुरम में विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/नवोदय/सी.बी.एस.ई./ केंन्द्रीय बोर्ड से संबद्ध समस्त प्राथमिक /माध्यमिक/हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी विद्यालय कल दिनांक 09.07.2025 दिन वुधवार को केवल विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। यदि किसी बोर्ड से कोई परीक्षाएँ पूर्व से निर्धारित हैं तो वह यथावत संचालित होंगी। इस अवधि में शिक्षकगण शाला का नामांकन, छात्रवृत्ति एवं अन्य जानकारियों को एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर अपडेट करना सुनिश्चित करेंगे।

