
नर्मदापुरम / नवागत संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम-संभाग नर्मदापुरम डॉ. मनीष वर्मा द्वारा दिनांक 07.07.2025 को पदभार ग्रहण करते ही कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारियों की बैठक ली एवं बैठक में सभी अधिकारी कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार कार्य करने के निर्देश दिए गये तथा कार्यालय कक्षों का अवलोकन कर अधिकारी/कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था का जायजा लिया। डॉ. वर्मा ने म. प्र. शासन के निर्देश के परिपालन में नर्मदापुरम संभाग अंतर्गत एवं सहायक शिक्षक एवं प्रधान पाठक प्रयोगशाला तथा प्राथमिक शिक्षक संवर्ग की दिनांक 01.042025 की स्थिति में अंतरिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन एवं दावे आपत्ति के आमंत्रण हेतु पत्र जारी किया गया। साथ ही दिनांक 08.07.2025 को वेबीनार के माध्यम से बैतूल, हरदा एवं नर्मदापुरम के जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक(आर.एम.एस.ए.), विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य, सहायक संचालक, विकासखंड श्रोत समन्वयक, बी.ए.सी.,/सी.ए.सी., जनशिक्षक, आई.टी.सेल समन्वयक सहित अधिकारी/कर्मचारियों की ऑनलाइन बैठक ली गई। बैठक में नामांकन एवं पोर्टल 3.0 पर प्रविष्टि, शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों की कार्यवाही एवं गोपनीय चरित्रावली का लेखांकन, एक पेड़ मां के नाम पोधारोपन, इ-उपस्तिथि, निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, इ-स्कूटी के शेष प्रकरण, निःशुल्क साइकिल वितरण, 100 दिवस से अधिक समय से लंबित सी.एम.हेप्ललाइन का निराकरण, पूर्व वर्षो में छात्रवृत्ति के असफल बैंक खातों का सुधार, वर्षाकाल को देखते हुये समुचित आवश्यक कार्यवही किये जाने हेतु निर्देश दिए गये। 10 जुलाई 2025 को म.प्र. शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देसनुसार प्रत्येक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर्व आयोजित करने तथा इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, साधू-संतो, सेवानिवृत्त शिक्षकों, पूर्व छात्रों एवं अभिभावकों को आमंत्रित कर प्रभावी रूप से आयोजित करने हेतु जानकारी दी गई। सभी जिला, विकासखंड एवं जनशिक्षा केंद्र के अधिकारीयों को वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार विद्यालयों की मॉनिटरिंग कर विद्यालयों में समय सारणी टाइम टेबल अनुसार सुचारू रूप से शैक्षिक एवं सह शैक्षिक गतिविधियाँ संचालित करने के भी निर्देश दिए गये। सभी प्राथमिक शिक्षक संवर्ग, सहायक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक संवर्ग के लोक सेवकों को 12 वर्ष/24 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर प्रथम/द्वितीय क्रमोन्नति का लाभ एवं एरियर राशि का भुगतान संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा संभाग भोपाल से अनुमोदन उपरांत तत्परता से प्रदान करने के निर्देश दिए गये। इसी प्रकार संभागीय कार्यालय द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं व्याख्याता संवर्ग के लोकसेवकों को 10 वर्ष/20 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण करने पर दिए गये प्रथम/द्वितीय समयमान वेतनमान का निर्धारण तत्परता से संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा से अनुमोदन कराकर वास्तविक लाभ एवं एरियर राशि का भुगतान नियमानुसार कराने हेतु कहा गया। बैठक नर्मदापुरम संभाग से नर्मदापुरम, हरदा एवं बैतूल जिले के जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (आर.एम.एस.ए.), विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य, सहायक संचालक, विकासखंड श्रोत समन्वयक, बी.ए.सी.,/सी.ए.सी., जनशिक्षक, आई.टी.सेल समन्वयक सहित 350 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

