

नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह एवं SDO (P) सिवनी मालवा के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर दो व्यक्ति जो दोनों अपने साथ काले रंग के बेग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर पगढाल टोल के आगे नहर के पास खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे है। पुलिस को सूचना मिली कि तुरंत कार्यवाही की जावे तो उनके के पास भारी मात्रा में गांजा मिल सकता है। जो सूचना पर मुझ थाना प्रभारी विवेक यादव द्वारा टीम का गठन किया गया व मुखबिरो की सहायता से मिली जानकारी से अवगत कराकर उचित वैधानिक कार्यवाही हेतु रवाना हुआ। सूचना पर टीम द्वारा तत्काल बताये गये स्थान पगढाल टोल के आगे नहर के पास पहुंचा जहां अपने वाहन को खडा करके पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्तियों के साथ एक अन्य व्यक्ति जो खरबूजे रंग की शर्ट पहने खड़ा दिखाई दिया। जिनके बीच दो काले रंग के बेग रखे हुये दिखाई दिए, जो पुलिस देखकर थोड़ा सहम गये। जिन्हे साथ गये स्टाफ व पंचानों की मदद से घेराबंदी कर रोका एवं वही बैठा लिया और उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम उदय उर्फ बंटू पिता विजय सिह उईके उम्र 31 साल निवासी ग्राम फरीदपुर थाना शिवपुर दूसरे ने अपना नाम अजय पिता राजेश चावड़े उम्र 21 साल निवासी ग्राम छिपावड जिला हरदा तीसरे ने अजब सिह पिता अनूप सिह बंजारा उम्र 29 साल निवासी फरीदपुर बताया। उक्त तीनो व्यक्तियों को पकड़कर वैधानिक तौर तरीके से तलाशी ली गई। जो उक्त तीनो व्यक्तियों के पास 04 किलोग्राम गांजा कीमत करीब 68 हजार रुपये का एवं एक मोटर सायकल हीरो कंपनी की एचए डीलक्स काले लाल रंग की एमपी 05 MW 5589 कीमत करीब 50 हजार रुपये का जप्त का कुल कीमत 1,18,000 रु का जप्त किया गया एवं उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना पर अपराध क्रं. 140/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीवद्ध किया गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना शिवपुर स्टाफ के थाना प्रभारी शिवपुर विवेक यादव, प्र. आर. कृपाराम मीणा, प्रधान आर. सुनील मरकाम, आर. अजय बावने, आर. ओमप्रकाश जाट, आर. दीपक प्रजापति, आर. राहुल कौशल, आर. राजकुमार का विशेष योगदान रहा।

