
नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में संचालित 5 एमपी बटालियन इकाई की पांच छात्राओं का चयन टीएससी कैंप भोपाल के लिए हुआ है। जिसमें तीन केडेट्स पूनम धुर्वे, संजना यादव, वैष्णवी शर्मा का चयन फायरिंग हेतु एवं क्रेडेट आयुषी पांडे एवं रानी अहिरवार का चयन हुआ है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन में चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि ऐसे ही कड़ी मेहनत, लगन, संकल्प आपको लक्ष्य हासिल करने में मदद करता है। कठिन परिश्रम करते हैं तो आप उपलब्धि के शिखर के निकट पहुंच जाते हैं। प्रयासरत रहें और मंजिल तक पहुंचे। महाविद्यालय परिवार आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है । एनसीसी प्रभारी डॉ. कीर्ति दीक्षित, शैलेंद्र तिवारी ने कैडेट्स को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं सतत कर्मशील बने रहने हेतु प्रेरित किया।

