

नर्मदापुरम / आज गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एन ई एस शिक्षा महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया और गुरुजनों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में मध्यान्ह 12 बजे से आयोजित की गुरु पूर्णिमा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की समुचित व्यवस्था की गई एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों शिक्षकों और कर्मचारियों के समक्ष प्रसारण को प्रसारित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा गुरूपुर्णिमा के अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा गया कि गुरु पूर्णिमा एक ऐसा अवसर है जब हम अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं। गुरुओं ने हमें ज्ञान संस्कार और जीवन के मूल्यों की शिक्षा दी है और हमें सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया था जिनमें महाविद्यालय प्रांगण में प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना खरे, उप प्राचार्य डॉ. संजय गार्गव एवं समस्त स्टॉफ द्वारा गुरूपुर्णिमा के अवसर पर पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

