

नर्मदापुरम / गुरुवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सिवनी मालवा के ब्लॉक समन्वयक हरिदास दायमा के जन्मदिन के उपलक्ष में नवांकुर संस्थान अभ्युदय लोक सेवा संस्थान सेक्टर क्रमांक 03, धरमकुंडी सिवनी मालवा से राहुल बाथव, दीपक यादव, जीवन दायिनी समाज सेवा संगठन गाजनपुर सेक्टर क्रमांक 04, मालापाट से सुनील सिंगोरिया, बद्रीप्रसाद लोवंशी, लक्ष्मी समाज कल्याण समिति सेक्टर क्रमांक 05, बासनीया से श्रीमती सुगना लौवंशी, परामर्शदाता सेवनदास लौवंशी ने राम जानकी मंदिर में अवधेश तिवारी (क्कका जी) के सानिध्य में जन्मदिन मनाया व दायमा को नवांकुर संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा राम वाटिका में दायमा के द्वारा तीन आम के वृक्ष लगाए गए तथा सिवनी मालवा वृद्ध आश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों को फल वितरित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में श्याम वानकर, पर्यावरण प्रेमी पवन शर्मा, संध्या राठौर, राखी लोवंशी और अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

