

नर्मदापुरम / प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विवेकानंद घाट में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साईबाबा के दरबार में खिचड़ी वितरण का आयोजन हुआ। जिसमें कई भक्तों ने बाबा का प्रसाद लेकर अपने आप को कृतार्थ माना एवं साई बाबा गुरु साई के चरणों में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा पर स्नान करने आए धर्म प्रेमियों ने भी प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर साई मंदिर के पुजारी के के मिश्रा, महेश यादव, मुकेश देहारी, धनराज मालवीय, देवी प्रसाद मैहर, राहुल सहित कई साई भक्त उपस्थित रहे।

