

नर्मदापुरम / प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित हितलाभ वितरण कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमति माया नारोलिया सम्मिलित हुए । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने भाग लिया और उन्हें योजना के तहत स्वीकृत लाभ प्रदान किए गए। माया नारोलिया ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों का घर बनाने का सपना पूरा होता है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति के सिर पर छत हो और यह योजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, उपाध्यक्ष अभय वर्मा, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, सागर शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, पीयूष शर्मा, लोकेश तिवारी, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र जाट, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, नगर की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती हेमश्वरी पाटले एवं अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

