

नर्मदापुरम / नेहरू पार्क से लेकर कलेक्टरेट रोड जिसे वीआईपी रोड भी कहते हैं। कुछ माह पूर्व ही इस रोड पर जीरो गिट्टी डालकर लेबल किया गया था। लेकिन बारिश प्रारंभ होते ही जीरो गिट्टी रोड के ऊपर आ गई और जब बारिश होती बंद होती है तो धूल उड़ती हुई लोगों की आंखों में जा रही है। यह कैसा निर्माण की थोड़े से पानी में ही जीरो गिट्टी उखड़ जाती है, जिम्मेदार विभाग क्या क्वालिटी पर ध्यान नहीं देते हैं जो यह अंजाम होता है। आखिर कब तक जनता का पैसा पानी की तरह बहता रहेगा।

