

नर्मदापुरम / केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम खण्ड-अ में आज शनिवार को सेठा कैंसर हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सेठा कैंसर हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉ. आरती मीना M.S.Obs & Gynae, डॉ. स्पर्श जैन M.S.Orthopaedics डॉ. मयंक तोमर Counseller Health, सुश्री कविता कलमे नर्सिंग स्टॉफ, अभिषेक जैन, नर्सिंग स्टॉफ, नीरज राय, केम्प समन्वयक सुश्री भावना बिष्ट समाज सेवी द्वारा जेल में परिरूद्ध 46 महिला बंदियों का स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार दिया गया व अस्थि रोग से पीडित, पूर्व की चोट का दर्द इत्यादि समस्यों के निवारण हेतु अस्थि रोग विशेषज्ञ द्वारा 16 महिला बंदी एवं 24 पुरूष बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार दिया गया एवं अस्थि रोग में रखी जाने वाली सावधानियां के बारे में जानकारी दी गई तथा निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई।आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान संतोष सोलंकी, जेल अधीक्षक प्रहलाद सिंह बरकडे, उप जेल अधीक्षक हितेश बंडिया अष्टकोण अधिकारी एवं श्रीमती इन्दूराज साहू मेलनर्स एवं जेल कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन हेतु संबंधित संस्था को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

