

नर्मदापुरम / प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जटाशंकर कावड़ यात्रा समिति द्वारा नर्मदा सिटी मॉल सराफा चौक में जटाशंकर कावड़ यात्रा को लेकर बैठक हुई। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। कावड़ यात्रा समिति के मीडिया प्रभारी राजेंद्र मालवीय द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रावण सोमवार के प्रथम सोमवार में जटाशंकर कावड़ यात्रा समिति द्वारा मां नर्मदा के सेठानी घाट से पचमढ़ी जटाशंकर तक कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। जिसके तहत 13 जुलाई दिन रविवार को 3:30 बजे मां नर्मदा को चुनरी महोत्सव कार्यक्रम किया जाएगा। उसके पश्चात कल 14 जुलाई दिन सोमवार को प्रातः 9:00 बजे भगवान कल महादेव का जल अभिषेक कर मां नर्मदा का जल कावड़ में भरकर कावड़ यात्रा नर्मदापुरम से पचमढ़ी की ओर रवाना होगी। जिसमें कावड़ यात्रा 1 दिन आंचल खेड़ा पहुंचेगी, 2 दिन बाबई के सेमरी हरचंद 3, दिन माखन नगर से होते हुए सुहागपुर पहुंचेगी 4, दिन सोहागपुर से पिपरिया, 5, दिन मटकुली 6 दिन मटकुली अंबामाई और 7 दिन पचमढ़ी जटाशंकर पहुंचकर गाजियाबाद के साथ भव्य शोभा यात्रा निकालकर भगवान जटाशंकर का जल अभिषेक किया जाएगा। इस बैठक में जटाशंकर कावड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष सुश्री राजो मालवीय, कावड़ यात्रा समिति के सदस्य पंडित दिनेश तिवारी, गोविंद दुबे, गोवर्धन यादव, गजेंद्र मालवीय,
साईं राम सोनी, प्रमोद कुशवाहा, मुकेश नागर, किशन मीणा सोहागपुर, साहिब सिंह पटेल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

