सिवनी मालवा / माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष नीरू राठी ने बताया कि सीताराम मंदिर में माहेश्वरी महिला मंडल की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक में शामिल होने आए अतिथियों में माहेश्वरी महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़, अखिल भारतीय संयुक्त मंत्री अनीता जावंधीया, प्रदेश अध्यक्ष रंजना बाहेती, प्रदेश सचिव राजश्री राठी, संभागीय संयुक्त मंत्री कविता चांडक, उपाध्यक्ष नर्मदा पूरम संभाग शिखा जावंधिया, जिला संयोजिका सुनीता सारडा उपस्थित थीं। इस अवसर पर सभी अतिथियों को पौधा भेंट करके एवं श्याम दुपट्टा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष नीरू राठी ने बताया सावन के महीने में हरियाली का प्रतीक रखते हुए सभी अतिथियो को पौधे भेंट करके अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया, महेश वन्दना की गई। इस अवसर पर बैठक में विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ ने कहा बेटियो को अपनी सुरक्षा की दृष्टि से आत्मरक्षार्थ सीखना चाहिए बच्चों को अच्छे संस्कार देने होंगे बहू को सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष नीरू राठी ने कहा बेटियों को पढ़ाई के साथ संस्कार भी देना माता-पिता का कर्तव्य है। जिससे वह विवाह के पश्चात दोनों घरों को अपना घर समझ सके। जिला संयोजिका सुनीता सारडा ने बताया हमारे परिवार व्दारा मदनलाल सारडा फैमिली फाउंडेशन पुणे से चलाया जाता है। जिसमें सभी जरूरतमंदो की मदद की जाती है। इस अवसर पर नीरू राठी, सुनीता सारडा, अनुपमा महेश्वरी, शीला खडलोया, प्रेमलता तोषनीवाल, शीला सारडा, उषा सारडा, बर्षा सारडा, प्रियंका सारडा, श्वेता खडलोया, नितिका सारडा, कविता खडलोया, सविता टावरी, सुनीता तोशनीवाल, पूजा खडलोया सहित महिला मंडल उपस्थित रहा।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722