

इटारसी / एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत शनिवार को पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरज गंज में प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार द्वारा अनार, नीम, गुलमोहर आदि का पौधा रोपण किया गया। पौधारोपण के इस अवसर पर प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार ने कहा कि पर्यावरण एवं प्रकृति की रक्षा करने हेतु पौधा रोपण आवश्यक है। हर व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाएंगेतो आने वाली पीढ़ियों को एक सुंदर और सुरक्षित धरती मिलेगी एक पेड़ का मतलब एक नई सांस, एक ठंडी छांव, एक सुंदर एवं हरा भविष्य, सुंदर एवं सुरक्षित धरती मिलेगी सभी से निवेदन है कि एक पेड़ सभी को लगाना चाहिए। पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यालय कि छात्राओं का भी सहयोग रहा।

