

नर्मदापुरम / जनपद पंचायत नर्मदापुरम के सभा कक्ष में सरपंच महासम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। सम्मेलन में जिले भर से आए सरपंचों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने सरपंचों एवं पंच प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए पंचायतों को सशक्त और स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के अध्यक्ष अशोक सिंह सेंगर, प्रदेश सचिव बद्रीदास बैरागी, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, सोहागपुर जनपद अध्यक्ष जालम सिंह पटेल, आशुतोष तिवारी, साहब सिंह पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सरपंचगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

