सिवनी मालवा- समग्र शिक्षा अभियान लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदा पुरम के निर्देश अनुसार दिनांक 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक कक्षा 9वी से 12वीं के विद्यार्थियों हेतु एवं करियर काउंसलिंग का शुभारंभ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा एवं हिरन खेड़ा में प्राचार्य राममोहन रघुवंशी एवं राकेश साहू द्वारा किया गया सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर करियर मेले की शुरुआत की गई करियर मेले का संचालन संस्था के शिक्षक मधु हुरमाडे द्वारा किया गया जिसमें करियर जागरूकता, करियर मेला एवं काउंसलिंग का परिचय शैक्षिक संकायो की जानकारी, स्थानीय उद्योगों के बारे में जानकारी दी गई प्राचार्य द्वारा अपने व्यवहारिक ज्ञान के आधार में शिक्षा करियर के बारे में बताया गया कि पहले धन एवं शिक्षा में कमी थी किंतु आज शिक्षा के आधुनिकीकरण से आसानी से विद्यार्थी अपने जीवन में लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी शिक्षक अखिलेश यादव द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी से अवगत कराया गया करियर मेला एवं करियर काउंसलिंग का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक व्यवसायिक कौशल आधारित यूनिसेफ द्वारा वेबीनार के माध्यम से जीवन कौशल करियर योजना करियर कार्ड एवं विद्यार्थियों के भविष्य की तैयारी पर मार्गदर्शन एवं शासकीय सेवाओं से संबंधित करियर विकल्पों की जानकारी प्रदान किया जाना है कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र यादव, शिव शंकर चौधरी, योगेंद्र मालवीय, आशीष यादव, सुनीता राजपूत, शिखा रघुवंशी, शिवम ठाकुर एवं कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र छात्राएं उपस्थित हुए
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722
